मेड़ता: मेड़ता सिटी के पंकज सोनी हत्याकांड मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया
Merta, Nagaur | Feb 11, 2026 मेड़ता सिटी में हुए पंकज सोनी हत्याकांड मामले में पुलिस को एम सफलता मिली है। इस वारदात में शामिल दोनों ही आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और दोनों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बुधवार शाम 4:00 बजे बताया कि दोनों आरोपियों से वारदात के कारणों को लेकर पूछताछ जारी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक बड़ा खुलासा कर सकते हैं।