लोहारू: नगर पालिका लोहारू सफाई कर्मचारियों का 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में शामिल होने का निर्णय
नगरपालिका सफाई कर्मचारी यूनियन लोहारू द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन देते हुए 9 जुलाई 2025 को हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की गई है। इस संबंध में सफाई कर्मचारियों ने एकत्र होकर सचिव नगरपालिका को लिखित सूचना सौंप दी है, जिसमें सभी कर्मचारियों ने अपने हस्ताक्षर कर हड़ताल में भाग लेने का निर्णय स्पष्ट किया।