लखीमपुर: खीरी टाउन में बच्चों का मैदान में छलका जोश, न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर का जलवा
लखीमपुर खीरी जिले के पूर्व माध्यमिक विद्यालय खीरी टाउन प्रथम में आज बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत बांसताली के अंतर्गत आने वाले 25 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन इंचार्ज प्रधानाध्यापक मोहम्मद दाऊद यार की देखरेख में हुआ।