सुल्तानपुर: कोतवाली नगर पुलिस ने रेप के आरोपी को पकड़ा, भेजा जेल
सुलतानपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रतापगढ़ जिले के थाना पट्टी क्षेत्र के ढिढ़ुई निवासी चन्द्रिका बनवासी उर्फ राजा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली नगर पुलिस को यह सफलता मिली। आरोपी को प्रयागराज-सुलतानपुर हाईवे स्