ब्यौहारी: पत्नी ने पति का किया अंतिम संस्कार, ब्यौहारी थाना के वार्ड क्रमांक 11 कछियान टोला का मामला
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 कछियान टोला में पत्नी ने अपने पति का अंतिम संस्कार किया है, इकलौता बेटा होने के बावजूद भी बेटा मुखाग्नि देने नहीं आया ,बेटे की मांग थी की मां उसे पहले डेढ़ लाख रुपए दे, तब वह पिता को मुखाग्नि देगा, पुलिस से मां ने इसकी शिकायत भी की है। मंगलवार की शाम 5:00 बजे पुलिस ने यह जानकारी दी है।