आजादपुर फल मंडी में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया है और APMC पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। आजादपुर फल मंडी में शेड- 16 पिछले कई दशकों से अमरूद के व्यापारियों को दी गई है और अब उस शेड से अमरूद के व्यापारियों को हटाकर सीजनल फल व इन दिनों में खासकर आम के व्यापारियों को जगह दी जा रही है।