आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत कादीपुर गांव में चोरी का मामला सामने आया है । छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने सोने चांदी के लाखों के आभूषण चोरी करके फरार हो गए । वहीं चोरी की घटना के बाद मौके पर पहुंची रौनापार थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है । दीपक कुमार पुत्र नंदलाल द्वारा थाने पर रविवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी गई है ।