सुखजोरा गांव में आपसी विवाद में 2 पक्षों में मारपीट को लेकर दोनों पक्षों ने रविवार रात 9 बजे एक-दूसरे के विरुद्ध मामला दर्ज कराया है। वहीं दर्ज मामले में एक पक्ष के लक्ष्मण यादव ने रामचंद्र यादव व 2 महिला समेत 5 लोगों पर जानलेवा हमले का प्रयास करने, वहीं दूसरे पक्ष के बेबी देवी ने लक्ष्मण यादव व 2 महिला समेत 5 लोगों पर मारपीट करके घायल करने का आरोप लगाया है।