बीना: आरपीएफ ग्राउंड में खेल दिवस पर हॉकी खिलाड़ियों ने बच्चों व वरिष्ठ खिलाड़ियों का किया सम्मान, क्रिकेट मैच का आयोजन
Bina, Sagar | Aug 29, 2025 राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आरपीएफ ग्राउंड एवं रेलवे इंस्टीट्यूट में खिलाड़ियों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें आरपीएफ ग्राउंड में हॉकी खिलाड़ियों ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और छोटे बच्चों एवं वरिष्ठ खिलाड़ियों का सम्मान किया। वही रेलवे इंस्टिट्यूट में खेल दिवस के अवसर पर क्रिकेट मैत्री मैच का आयोजन किया गया।