सोमवार को झरना कॉलनी स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में समाजसेवी सह पूर्व वार्ड पार्षद प्रेमलाल मंडल उर्फ मंटा मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शहर के महिला और पुरुषों ने हिस्सा लिया । सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इसके साथ ही होली के गीतों पर खूब झूमे।