शाहबाद: बाजार शंभा में बूंदाबांदी के कारण अघोषित रूप से की जा रही बिजली कटौती, उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश
दो दिन से हो रही बूंदाबांदी के कारण बिजली कटौती उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन गई है। अनवरत रूप से उपभोक्ताओं को दो घंटे भी बिजली नहीं मिल सकी। रविवार की सुबह से शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण बिजली कटौती काफी तेज हो गई। इसके चलते उपभोक्ताओं को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।