जिला पुलिस अधीक्षक भरतपुर दिगंत आनंद आईपीएस के निर्देशानुसार मुकदमों में वांछित आरोपियों एवं स्थायी वारंटी, वारंटी व कुर्की वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रूपवास पुलिस ने एक स्थायी वारंटी बंदी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।