प्रखंड के कोलझारा गांव में सात दिवसीय 6 मार्च से 12 मार्च तक श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। भागवत कथा के प्रथम दिन बुधवार को कलश शोभा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें 551 कन्याएं एवं महिलाएं शामिल होगी। कलश शोभा यात्रा कोलझारा से निकलकर मेदनीचक शिव मंदिर पहुंचेगी जहां से कलश में जल भरकर गाजे बाजे के साथ कथा स्थल पहुंचेगी।