राठ: धनौरी गांव में खेत से घर जा रही वृद्ध महिला को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, मचा कोहराम
Rath, Hamirpur | Dec 17, 2025 राठ कोतवाली क्षेत्र के धनौरी गाँव में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने खेत से अपने घर जा रही 62 वर्षीय एक वृद्ध महिला को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज बुधवार को मृतक महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।