धनवार थाना क्षेत्र के एकडेरा गांव में गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के टिगरी थाना, नई दिल्ली में दर्ज कांड संख्या 72/2025 के हत्या आरोपी चंदन कुमार राम पिता भुनेश्वर राम पिछले एक वर्ष से फरार चल रहा था।