धार: अमझेरा थाना पुलिस ने कुम्हारपाट से अवैध हथियार फालिया के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Dhar, Dhar | Jan 25, 2024 धार जिले के ग्राम कुम्हारपाट से मुखबिर की सूचना पर अमझेरा थाना पुलिस ने एक आरोपी को अवैध हथियार फालिया के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी बलराम पिता नन्दू के विरुद्ध 25 (2) आयुध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।