बरेली: मीरगंज की एक महिला ने दुकान में तोड़फोड़ और नकदी लूटने की एसएसपी से की शिकायत, दिया प्रार्थना पत्र
मीरगंज की महिला ने दुकान में तोड़फोड़ और नकदी लूटने पर गुरुवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़िता उर्मिला देवी ने बताया कि वह कपूरपुर गांव में परचून की दुकान चलाती है। 24 फरवरी को विपक्षीगण अमित, सोनू, निगम और सुभाष उर्मिला देवी की दुकान में सामान लेने के बहाने से आए और महिला ने जब सामान के रुपए मांगे तो विपक्षीगण बौखला गए और मारपीट करने लगे।