कोटकासिम थाना क्षेत्र में एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है। गुरुवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कोटकासिम निवासी रोहतास 19 फरवरी की रात अपने खेत में पानी देने गया था। बाइक पास में खड़ी कर दी सुबह 4:00 बजे बिजली चली जाने पर जब घर लौटने लगा तो उसकी बाइक गायब मिली। उसका आरोप है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चुरा ले गया। पुलिस जांच कर रही है।