डिंडौरी: गाडासरई बरगांव में बस ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच लोग घायल गाडासरई अस्पताल मे उपचार जारी, दो डिंडौरी रेफर
गाडासरई बरगांव में बस ने ऑटो को ओवरटेक करते हुए टक्कर मार दी जिसके चलते 10 माह की बच्ची सहित पांच लोग घायल हो गए घायलों को बजाग एसडीएम रामबाबू देवांगन ने अपनी गाडी से गाडासरई स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां उपचार जारी है दो घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। दरअसल जिला जल संपर्क विभाग ने शुक्रवार शाम 6:00 बजे मीडिया को जानकारी दी ।