फ़िरोज़ाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र के गांव रामदास पुरा के पास तेज रफ़्तार के चलते दो बाइको की आमने सामने से तेज टक्कर हुयी है। हादसे में दोनों बाइक सवार सुभाष ऒर सौरभ नामक दो लोग घायल हुए है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है। जिसमे एक शक्स हालत बेहद गंभीर होने के कारण आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है।