इकौना: महरौली गांव में खेत को जा रही बुजुर्ग महिला पर साड ने किया हमला बुजुर्ग महिला हुई घायल
इकौना थाना क्षेत्र के महरौली गांव निवासी रामकला 60 वर्ष पत्नी राम फेरन घर से खेत को जा रही थी। रास्ते में साड ने हमला कर दिया। जिससे बुजुर्ग महिला घायल हो गई। आसपास व परिजनों ने आनन फानन मे इकौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां दवा उपचार शुरू हुआ।