इकौना: इकौना कस्बे मे सिनेमा हाल के पास साड के हमले से 40वार्षिये गर्भवती महिला हुई घायल
पड़ोसी जनपद बहराइच के थाना विशेश्वरगंज ग्राम अमकोलवा निवासी 40 वार्षिये महिला शाहजहां पत्नी हसन मोहम्मद अपने घर से इकौना बाजार में सब्जी लेने आई थी। सिनेमा हॉल के पास सांड ने हमला कर दिया। जिससे महिला घायल हो गई, आसपास के लोगों ने आनन फानन मे इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां दवा उपचार शुरू हुआ।