पीथमपुर: 23 अक्टूबर को पीथमपुर में 5 औद्योगिक इकाइयों का रीवा से वर्चुअली भूमिपूजन करेंगे CM मोहन यादव
Pithampur, Dhar | Oct 21, 2024 रीवा में आयोजित रीजनल इण्डस्ट्री कॉनक्लेव के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एमपीआईडीसी कार्यालय औद्योगिक क्षेत्र स्मार्ट इण्डस्ट्रीयल पार्क पीथमपुर के अंतर्गत 5 औद्योगिक इकाइयों का वर्चुअली भूमि पूजन करेंगे। एमपीआईडीसी के क्षेत्रीय कार्यालय कार्यकारी संचालक राजेश राठौड ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन के संबंध में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।