शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में मकर संक्रांति पर आयोजित सूढ़ेश्वर महादेव मेले के पांचवें दिन रविवार शाम करीब 5 बजे मेले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो महिलाओं के बीच हाथापाई हो गई। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीले रंग की साड़ी पहने एक महिला मेले में एक दुकान पर खरीदारी करने पहुंची।