बेगूसराय: पचम्बा में वस्त्र मंत्रालय की समर्थ योजना का हुआ शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया उद्घाटन
पचंबा में वस्त्र मंत्रालय द्वारा समर्थ योजना की शुरुआत रविवार की दोपहर 1:00 बजे की गई. जिसका विधिवत उद्घाटन केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने किया. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना मांग आधारित और प्लेसमेंट की जरूरत को पूरा करती है. यह योजना कटाई और बुनाई को छोड़कर वस्त्र की पूरी मूल्य श्रृंखला को शामिल करती है.