लखीसराय: विरूपुर थाना क्षेत्र के फरदरपुर गांव में बिजली के खंभे से गिरकर एक व्यक्ति घायल
लखीसराय जिले के विरूपुर थाना क्षेत्र के फरदरपुर गांव में बिजली के पोल से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिसे बेहतर उपचार हेतु स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बुधवार की संध्या 4:30 पर सदर अस्पताल लाया गया। जहां स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा घायल व्यक्ति का उपचार किया गया। घायल व्यक्ति वीरुपुर थाना क्षेत्र के महरामचक गांव का रहने वाला बताया जा रहा ।