बटेश्वर: पूर्णिमा स्नान के पावन अवसर पर बुधवार को बटेश्वर मेला क्षेत्र में महामंडलेश्वर बाबा बालकदास के सानिध्य में नागा साधुओं का दूसरा अमृत स्नान सम्पन्न हुआ। साधु-संतों ने विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच मोक्षदायिनी यमुना में डुबकी लगाई और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही ओर रात 8 बजे तक।