सासाराम: जाम की समस्या से निजात को लेकर सासाराम शहर में आठ किलोमीटर में सिक्स लेन का होगा निर्माण, कवायद शुरू
Sasaram, Rohtas | Mar 30, 2024 रोहतास जिले के जिला मुख्यालय सासाराम में पुरानी जीटी रोड को अब सिक्स लेन किया जाएगा। 8 किलोमीटर की दूरी में पुरानी जीटी रोड को सिक्स लेन करने का प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है। बताया जाता है कि कुमहऊं गेट से लेकर एसपी जैन कॉलेज मोड़ तक सिक्स लेन सड़क बनाने की तैयारी चल रही है। सासाराम शहर में लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए यह कार्य कराया जाएगा।