हनुमना: नाउनकला गांव में बिरसा मुंडा रोड के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया
Hanumana, Rewa | Jul 5, 2025 हनुमना थाना क्षेत्र के नाउन कला गांव मे बिरसा मुंडा रोड के समीप ई रिक्शा की ठोकर से बाइक सवार घायल हो गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल लाया गया पर डॉक्टरों ने घायल को रीवा रेफर कर दिया वहीं परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आज 5 जुलाई की सायंकाल 4 बजे ठोकर मारने वाले ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जाच शुरू कर दी है।