सीतापुर: रामकोट इलाके में विवाद के दौरान दबंगों ने घर में पहुंचकर की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के परसाद गांव में विवाद के दौरान होली के दिन दबंगों ने एक घर पर हमला बोलकर परिवार के लोगों को पीट-पीट कर जख्मी कर दिया था बताया जा रहा है कि दबंग पुलिस के आने पर मौके से फरार हो गए थे जिसके बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुआ है वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस तहकीकात में जुटी है।