लोहाघाट: नगर लोहाघाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती मनाई
बुधवार को दोपहर दो बजे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष चिराग ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से लोगों से संपर्क स्थापित करने के लिए कहा। इस मौके पर सुरेश फर्त्याल, प्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह ढेक आदि रहे।