धनौरा: गजरौला हाईवे पर गांव ख्यालीपुर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार युवक बिजली के पोल से टकराया, मौके पर हुई मौत
गजरौला थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे-9 पर गांव ख्यालीपुर के पास एक बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के मोहल्ला पैठ बाजार निवासी नूर मोहम्मद के रूप में हुई। वह नगर पंचायत कुंदरकी में बिजली फीडर के पद पर कार्यरत थे।