गोंडा: अमेरिका में भारत के नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
Gonda, Gonda | Feb 11, 2025 अमेरिका में भारत के नागरिकों के साथ किए गए दुर्व्यवहार को लेकर DM कार्यालय पर कांग्रेसियों ने मंगलवार दोपहर 12 बजे राष्ट्रपति को संबोधित DM को ज्ञापन सौंपा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि भारत की नागरिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने का अनुरोध करें,सरकार द्वारा संरक्षित उन एजेंटों पर कार्रवाई की जाए,जो पैसा लेकर अवैध तरीके से विदेश भेजते हैं।