उच्चैन: सेवर थाना क्षेत्र के बांसी के पास सड़क हादसे में एक युवक की हुई मौत
भरतपुर। सेवर थाना क्षेत्र में आगरा जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 21 पर स्थित बांसी के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। एएसआई नरेन्द्र ने बताया कि प्रदीप उम्र करीब 20 साल बाइक से सुबह अपने किसी कार्य से बांसी जा रहा था। प्राइवेट बस की चपेट में आने से घायल हो गया। घायल को जिला आरबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे । जहां डॉक्टरो उसे मृत घोषित कर दिया