घोड़ाडोंगरी: बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके का संबोधन, जनजातीय समाज को बताया संघर्ष का योगदान
शनिवार दोपहर लगभग 2 बजे घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके बैतूल जिला मुख्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर जनजातीय समाज को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनजातीय समुदाय के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।