अजयगढ़: ओलावृष्टि में हुई क्षति का जायजा लेने देवलपुर व मौकछ पहुंचे कमिश्नर
फसलों का निरीक्षण कर शीघ्र सर्वे कराने दिए निर्देश
Ajaigarh, Panna | Feb 15, 2024 ओलावृष्टि में हुई क्षति का जायजा लेने देवलपुर व मौकछ पहुंचे कमिश्नर फसलों का निरीक्षण कर अतिषीघ्र सर्वे करवाने के दिए निर्देष अजयगढ- संभागायुक्त डाॅ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने अजयगढ़ तहसील अंतर्गत विगत 12 एवं 13 फरवरी की रात्रि में असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से प्रभावित ग्राम देवलपुर एवं मौकछ पहुंचकर फसल एवं मकान क्षति व पशु हानि की स्थिति का जायजा लिया।