बूंदी: कलेक्टर अक्षय गोदारा व एसपी हनुमान प्रसाद ने पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
Bundi, Bundi | Aug 11, 2024 स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों का रविवार को जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा और पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि समारोह आयोजन की सभी तैयारियां सुव्यवस्थित हो। समारोह स्थल पर साफ सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए।