मांडू: उपायुक्त के कार्यालय में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत हुआ जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन
Mandu, Ramgarh | Mar 11, 2024 मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सोमवार को उपायुक्त चंदन कुमार कि अध्यक्षता में उनके कार्यालय में जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी के द्वारा उपायुक्त एवं समिति के सदस्यों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दी गई ।