अरवल जिले के नहर वाली रोड में बीच सड़क खड़े पेड़ वाहन दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बन रहे हैं। अरवल विकास मंच के अध्यक्ष मनोज सिंह यादव ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर इन पेड़ों को हटाकर सड़क की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अनुरोध दी है। उन्होंने बताया कि कई बार प्रशासन को सूचित करने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे गंभीर हादसे होते आ रहे हैं।