कोसुम्भा थाना क्षेत्र के बेलदरिया टोला में शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस ने एक शराब कारोबारी को उसके घर से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लक्ष्मण बिंद के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से अर्धनिर्मित शराब, शराब बनाने के उपकरण, बर्तन एवं अन्य सामग्री जप्त की है। बरामद और अर्धनिर्मित शराब को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया गया।