भैस से भी कई गुनी कीमत के बकरी व बकरे चकरनगर इलाके में पाए जाते है। कहने को कोई कुछ भी कहे। सुनने वालों को भी विश्वास नहीं होता होगा मगर सच है कि पशुपालन विभाग के तत्वाधान में रविवार शाम करीब 5 बजे तक निरंजन नगर के प्रांगण में लगाए गए बकरी मेला में शिवकुमार यादव नीमडांडा का करीब ढाई लाख रुपए की कीमत का बकरा आकर्षण का केंद्र बन गया।