अजयगढ़: वनरक्षक उमेश यादव ने नीलगाय को बचाने के लिए दिखाया साहस, कुत्तों के हमले से बचाते समय हुए घायल
दहलान चौकी गांव में आज एक नीलगाय को लावारिस कुत्तों ने घेर लिया। नीलगाय को बचाने के लिए वनरक्षक उमेश यादव ने तुरंत कार्रवाई की। कुत्तों को भगाने के दौरान उमेश यादव के पैर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। इसके बावजूद, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी व नीलगाय को सुरक्षित जंगल तक पहुंचाया। इस बचाव कार्य में ग्रामीणों और वन सुरक्षा श्रमिकों का पूर्ण सहयोग रहा