सूरतगढ़ में संघर मोड़ स्थित PWD द्वारा लिंक रोड़ मे गलत तरीके से ग्रेवल निर्माण का मामला सामने आया है। इसे लेकर ग्रामीणों ने बुधवार को शिकायत की। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर मकान का मलबा गिराया जा रहा है। जो नियमों के विपरीत है। वहीं इस संबंध में शिकायत के बाद अधिकारियों ने कहा कि ठेकेदार को पाबंद किया है। स्थिति सुधार दी जाएगी।