कोरांव थाना क्षेत्र के पथरताल गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा कोरांव देवघाट मुख्य मार्ग पर रामायण बाग के पास हुआ। घायल व्यक्ति की पहचान अंबेडकर नगर, कोरांव निवासी राजीव पुत्र शिव शंकर (48) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजीव अपनी बाइक से वापस अपने घर कोरांव बाजार आ रहे थे।