नरकटियागंज प्रखंड के सितवापुर, पुरैनिया व इनरवा मे बुधवार को सामाजिक संस्था ग्राम नियोजन केंद्र व केएनएच के सहयोग से विद्यालय मे उपस्थिति बढ़ाने तथा नए नामांकन मे वृद्धि हेतु स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया। उक्त अभियान रैली मे विद्यालय के बालक व बालिकाओं की सक्रिय सहभागिता रही।