विधानसभा बजट 2026- 27 पर विधानसभा मिल्कीपुर के डॉक्टर बृजभूषण मणि त्रिपाठी इंटर कॉलेज विष्णु नगर हैरिंग्टनगंज में शनिवार को दोपहर करीब 12बजे भाजपाइयों द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद लल्लू सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने उपस्थित लोगों को बजट की विशेषताओं और प्रावधानों की जानकारी दी