बदायूं चुंगी, चंदौसी स्थित यातायात पुलिस बूथ पर हेड कांस्टेबल सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल सतीश और कांस्टेबल गुलाब ने राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के छात्रों को यातायात नियमों के प्रति रविवार शाम 4:00 बजे के करीब जागरूक किया। छात्रों को हेलमेट पहनने, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने, तेज गति से वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने की जानकारी दी गई