बरवाला: बागवाली गांव के पास कार पलटी, चार युवक बाल-बाल बचे
पंचकूला यमुनानगर नेशनल हाईवे पर देर रात एक कार के पलटने का मामला सामने आया है। रविवार को सुबह 10:00 मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार चार युवक पंचकूला से यमुनानगर की तरफ जा रहे थे जैसे ही वो गांव बागवाली के नजदीक पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगीरों के द्वारा कार में सवार युवकों को कार से बाहर निकाल गया। इस हादसे में चारों युवक बाल बाल बच गए