दादरी: जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में महिला सुरक्षा टीम ने मनचलों पर नजर रखते हुए महिलाओं को किया जागरूक
आज शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे लगभग मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों पर नजर रखते हुए महिलाओं और बालिकाओं को महिला संबंधित कानून के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान देखने में आया कि महिला सुरक्षा टीम द्वारा महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने का काम भी किया गया।