सिद्धमुख थाने के गांव चैनपुरा छोटा की रोही में सोमवार को देर शाम मिले धर्मवीर लाठर के खेत मेंं मिले अज्ञात व्यक्ति की शव चार दिन बीत जाने के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर शुक्रवार को सिद्धमुख थाना पुलिस ने चैनपुरा छोटा के सरपंच प्रतिनिधि धर्मपाल मेघवाल के नेतृत्व में पोस्टमार्टम करवा कर नगरपालिका राजगढ के माध्यम से अंतिम संस्कार करवाने की कार्यवाही की है।